झारखंड की उन सभी महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आ रहा है जो अपने ही पंचायत या वार्ड में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में हैं। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार जल्द ही Jharkhand आंगनबाड़ी भर्ती 2026 के तहत आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के पदों पर बंपर भर्ती करने जा रहा है।
अगर आप 8वीं या 10वीं पास हैं और रोजगार की तलाश में हैं, तो यह मौका आपके लिए एकदम सही है। सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि चयन ग्राम सभा की आम बैठक में मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
जरूरी योग्यता (Eligibility Criteria)
झारखंड आंगनबाड़ी भर्ती में शामिल होने के लिए निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- शैक्षणिक योग्यता: आंगनबाड़ी सेविका के लिए न्यूनतम 10वीं (Matric) पास होना जरूरी है। वहीं, सहायिका पद के लिए 8वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।
- स्थायी निवासी: आवेदिका का उसी वार्ड या ग्राम पंचायत का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है।
- आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
- आवेदन फॉर्म भरते समय इन दस्तावेजों की फोटोकॉपी लगेगी:
- 8वीं/10वीं की मार्कशीट
- आवासीय प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
- जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate - यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
Jharkhand Anganwadi(आंगनबाड़ी) Bharti 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
झारखंड में आंगनबाड़ी की भर्ती प्रक्रिया मुख्य रूप से ऑफलाइन और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) कार्यालय के माध्यम से होती है:
- अपने जिले के संबंधित बाल विकास परियोजना कार्यालय (CDPO Office) या नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र से आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी बिल्कुल सही-सही भरें।
- अपने सभी जरूरी दस्तावेजों की सेल्फ-अटेस्टेड (Self-attested) कॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
- भरे हुए फॉर्म को अंतिम तिथि से पहले अपने क्षेत्र के CDPO कार्यालय में जमा कर दें और रसीद जरूर ले लें।
Jharkhand Anganwadi Recruitment 2026: Highlights
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| विभाग का नाम | महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड |
| पद का नाम | आंगनबाड़ी सेविका (Worker) और सहायिका (Helper) |
| शैक्षणिक योग्यता | 8वीं और 10वीं पास (पदानुसार) |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को छूट) |
| चयन प्रक्रिया | ग्राम सभा में मेरिट के आधार पर (सीधी भर्ती) |
| नौकरी का स्थान | झारखंड (अपने ही वार्ड/पंचायत में) |
Jharkhand Anganwadi Bharti 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
चूंकि झारखंड में आंगनबाड़ी की भर्तियां जिलेवार (District-wise) निकाली जाती हैं, इसलिए हर जिले के लिए आवेदन शुरू होने और अंतिम तिथि अलग-अलग हो सकती है।
| विवरण (Events) | तिथि (Dates) |
|---|---|
| आधिकारिक नोटिफिकेशन (Notification) | जल्द अपडेट होगा (Update Soon) |
| आवेदन शुरू होने की तिथि (Start Date) | जल्द अपडेट होगा (Update Soon) |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | जिलेवार अलग-अलग (District-wise) |
| मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि | फॉर्म भरने के 1-2 महीने बाद |
नोट: अपने जिले की सटीक डेट जानने के लिए अपने ब्लॉक के CDPO कार्यालय से संपर्क करें या Kurkure News को रोज़ाना चेक करते रहें, हम यहाँ जिलेवार लिस्ट अपडेट करते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें