Top News

Jharkhand News: अब से राँची जिले के हर प्रखंड एवं अंचल में प्रत्येक मंगलवार को लगेगा "जनता दरबार", राँची उपायुक्त ने दिया आदेश!!

DC RANCHI


आज रांची जिला के सभी प्रखंडों एवं अंचलों में  जनता दरबार का भव्य आयोजन हुआ। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को पूरे ध्यान और संवेदनशीलता के साथ सुना।  


✅ कई समस्याओं का समाधान!

 

जनता दरबार में भूमि बंटवारा, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, भूमि निबंधन, जमीन मापी, आवास योजना, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, नल-जल योजना, आंगनबाड़ी जैसी तमाम समस्याएं सामने आईं। 

निर्देशानुसार अंचल अधिकारियों ने कई मामलों का तुरंत निष्पादन किया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया गया।  


👥 अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी रहे मौजूद

  

जनता दरबार में अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। राजस्व से जुड़ी शिकायतों की अद्यतन जानकारी और उनके त्वरित समाधान के लिए उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की करने के निर्देश दिए गए थे।  


⏰ हर मंगलवार अंचल कार्यालय में जनता दरबार, आपकी सुविधा के लिए!

सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को लोगों की समस्या को सुनकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

और नया पुराने