चक्रवर्ती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। झारखंड मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 26 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। यह उत्तर पूर्वी दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है 26 मई की रात से यह तूफान 110 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार में बदल जाएगा।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 26 मई से 28 मई तक राज्य के दक्षिणी, उत्तर पूर्वी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इस तूफान का असर रांची, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी- सिंहभूम, सरायकेला, सिमडेगा, बोकारो, हजारीबाग, गुमला, खरसावां, रामगढ़, सहित खूंटी में भी देखने को मिलेगा।
एक टिप्पणी भेजें