Header Ads Widget

Responsive Advertisement

JHARKHAND NEWS: तेज रफ्तार वाहन के चपेट में आने से हजारीबाग में एक पुलिस कर्मी की मौत !!

 

Accident

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हजारीबाग जिले के अंतर्गत कोरा थाना में पदस्थापित दो पुलिस के जवान को एक तेज रफ्तार वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जिसमें एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

Jharkhand News


घटना शुक्रवार देर रात की है। हादसे में जान गंवाने वाले का नाम "नंदलाल ठाकुर" बताया जा रहा है, जो जिला पुलिस में थे। जबकि दूसरा जवान का नाम "गणेश सिंह" है । गणेश सिंह को पहले आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया था फिर बाद में बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया है।

पुलिस कर्मियों में इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है। फिलहाल अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि यह दुर्घटना कैसे घटित हुई। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। वाहन चालक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ