Header Ads Widget

Responsive Advertisement

BREAKING NEWS: CM नीतीश कुमार का ऐलान, वृद्ध, विधवाओं और दिव्यांगों का बढ़ाया पेंशन !!

 

नीतीश कुमार

 मिली जानकारी के अनुसार बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज ऐलान किया कि अब से बिहार के वृद्ध जनों, विधवाओं और दिव्यांगों को प्रत्येक महीना ₹400 की जगह पर ₹1100 की राशि प्रदान की जाएगी।

यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से प्रदान की। उन्होंने बताया कि सभी लाभार्थियों को यह बड़ी हुई राशि जुलाई के महीने से दी जाएगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को मदद मिलेगी।

आगे उन्होंने बोला कि वृद्ध जन समाज का एक अनमोल हिस्सा हैं और उनका सम्मानजनक जीवन यापन सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य सरकार इस दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ