Top News

Maiya Samman Yojana के अन्तर्गत राज्य भर में आज ₹1415.44 करोड़ की सम्मान राशि का हस्तांतरण हुआ!!

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा शुरू किया गया महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मैंईयां सम्मान योजना के तहत आज झारखंड की 18 वर्ष से 50 वर्ष की महिलाओं को ₹2500 रुपए की राशि प्रदान की गई।

Maiya Samman Yojana


आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर इस बात को साझा किया कि उन्होंने झारखंड की महिलाओं को जैसा कहा था वैसा उन्होंने कर के दिखा दिया और उन्होंने अपना वादा निभाया।

हेमंत सोरेन का यह कहना है कि वो झारखंड के हर गरीब परिवार के महिलाओं को, जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष तक है, सबको प्रत्येक महीने ₹2500 की सम्मान राशि प्रदान करेंगे। इस प्रकार एक साल में एक महिला को ₹30,000 की सम्मान राशि दी जाएगी ताकि झारखंड के गरीब जनताओं की आमदनी में कुछ वृद्धि हो और वो अपने पैरों पर खड़े हो सकें।

राज्य भर में आज कुल ₹1415.44 करोड़ की सम्मान राशि प्रदान की गई। जिसमें सबसे ज्यादा "उत्तरी छोटानागपुर" की महिलाओं को ₹500.81 करोड़, "संथाल परगना" की महिलाओं को ₹320.87 करोड़, "दक्षिणी छोटानागपूर" की महिलाओं को ₹230.35 करोड़, पलामू में ₹190.01 करोड़, और कोल्हान की महिलाओं को ₹173.38 करोड़ की राशि प्रदान की गई।

Post a Comment

और नया पुराने